ट्रेक्टर पर प्याज बेचने वाला सो रहा था, चोर जेब से 22 हजार चुरा ले गया
जोधपुर, शहर के बासनी कृषि मंडी मोड़ पर ट्रेक्टर चालक की नींद का फायदा उठाकर बदमाश जेब से 22 हजार रूपए निकाल ले गया। सुबह उठा तो जेब से रूपए गायब मिले। पीडि़त ने भगत की कोठी थाने में इस बारे में मामला दर्ज कराया।
भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि करवड़ के जुड निवासी अरूण कुमार विश्रोई पुत्र मानाराम विश्रोई ट्रेक्टर पर प्याज बेचता है। वह दिनभर की कमाई के बाद अपना ट्रेक्टर लेकर बासनी कृषि मंडी जाने वाली रोड पर अपने ट्रेक्टर में रात को सो गया था। सुबह उठने पर उसकी जेब से 22 हजार रूपए गायब मिले। पीडि़त ने अज्ञात शख्स के खिलाफ जेबतराशी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध का पता लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

