Doordrishti News Logo

रेटिंग के खेल में युवक 21.78 लाख लुटवा बैठा

  • वाट्सएप पर आए मैसेज फिर टेलीग्राम ऐप का बना शिकार
  • अब पुलिस के पास पहुंचा

जोधपुर,रेटिंग के खेल में युवक 21.78 लाख लुटवा बैठा।मोती चौक क्षेत्र में अपने भाई की दुकान पर बैठा युवक मोबाइल पर आए वाट्सएप मैसेज फिर टेलीग्राम ऐप का शिकार बन गया। शातिर ने बैठे-बेठे रेटिंग के खेल में उलझाया और फिर उससे 21.78 लाख की ठगी कर ली। घटना क्रम 20-25 जनवरी तक चला। ठगी के शिकार युवक ने साइबर सैल पर रिपोर्ट दी। इस बारे में अब सदर बाजार थाने में केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – अफीम और शराब के साथ दो गिरफ्तार

बड़ाबेरा मंडोर निवासी चेतनसिंह पुत्र मूलसिंह गहलोत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके भाई महेंद्र की दुकान मोती चौक में है। वह 20 जनवरी को उसकी दुकान पर गया था। तब उसके मोबइल पर वाट्सएप पर एक संदेश आया था। जिस पर उसने क्लिक किया तो पता लगा कि शार्ट टाटम में पैसे कमाए जा सकते हैं। इसके लिए उसे रेटिंग पाइंट देने को कहा गया। इस पर वह हिस्सा लेने लगा तो उसे पहले दो हजार का मुनाफा हुआ। इस तरह उसे पैसे मिलने लगे और खाते में आते गए। फिर सामने वाले किसी शातिर ने एक टेलीग्राम ऐप 00015 आरडब्लू गूगल ग्लोबल वर्किंग ग्रुप से उसे जोड़ दिया।
बाद में चेतन सिंह की तरफ से वहां पर रेटिंग के नाम पर 8 हजार फिर 9800 रुपए भेजे गए तब वहां से उसे 38 हजार 700 रुपए मिले। इस पर बाद में यह खेल चलता रहा और शातिर ने आखिर में अपने खाते में 21 लाख 78 हजार 420 रुपए डलवा दिए। घटनाक्रम 20-25 जनवरी तक चलता रहा। ठगी के शिकार चेतन सिंह की तरफ साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दी गई। अब सदर बाजार थाने में ठगी का प्रकरण दर्ज करवाय गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025