Doordrishti News Logo

पाली में दो लाख के बकरे चुराने के आरोपी जोधपुर में गिरफ्तार

  • स्कॉर्पियो और बकरे बरामद
  • बारात ले जाने का कहकर किराए पर ली थी गाड़ी

पाली/जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पाली में दो लाख के बकरे चुराने के आरोपी जोधपुर में गिरफ्तार। करीब दो लाख रुपए के आठ बकरे चोरी कर ले जाने के मामले में पाली पुलिस ने जोधपुर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से स्कॉर्पियो और बकरे भी बरामद किए गए हैं।

पाली जिले में टीपी नगर थाने के एसएचओ भानूप्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी निवासी आमीन पुत्र अकबर खान ने थाने में रिपोर्ट दी थी। बताया कि इंद्रा कॉलोनी संजरी नगर स्थित उसके घर के बाहर बाड़े का ताला तोडक़र चोर दो अप्रैल की रात को आठ बकरे चुरा ले गए। बकरों की बाजार कीमत करीब दो लाख रुपए है। रिपोर्ट में बताया कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रात को एक संदिग्ध लग्जरी कार भी नजर आई,जो उनके मकान के बाहर रूकी।

पुजारी मंदिर में सोता रह गया चोर ले गया लाखों के गहने

मामले में गठित टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जोधपुर तक पहुंची। मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। उन्होंने पाली से बकरे चोरी करना कबूला, ऐसे में उन्हें गिरफ्तार कर वारदात में उपयोग ली स्कॉर्पियो और चुराए गए बकरे बरामद किए। इन आरोपियों को किया गिरफ्तार मामले में पुलिस ने जोधपुर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पाबुपुरा निवासी विनोद उर्फ विक्की पुत्र उगमराज,सूरज पुत्र बजरंग,बहादूर उर्फ दीपक पुत्र सायरराम और पाली के गुरलाई मार्ग रोड निवासी दौलत उर्फ कालू पुत्र सूरज को गिरफ्तार किया।

पाली निवासी दौलत ने ही अन्य आरोपियों को पाली से बकरे चोरी करने के लिए बुलाया था और लोकेशन पर ले गया था। आरोपी जोधपुर से आठ हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से स्कॉर्पियो बिना ड्राइवर के लेकर आए थे। जहां से उन्होंने गाड़ी किराए पर ली, वहां बताया था कि उनके रिश्तेदार की शादी है, इसलिए दूल्हे को स्कॉर्पियो में बिठाकर ले जाएंगे।

Related posts:

छह माह में 9.97 करोड़ यात्रियों ने की रेल यात्रा रेलवे को 2044 करोड़ रुपए की आय

October 11, 2026

कोचिंग संचालक को करोड़ों का सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर 39.30 लाख की ठगी

October 11, 2026

ओवरटेक के चक्कर में कार सामने से आ रही बस से भिड़ी,चालक की मौत

October 11, 2026

माहेश्वरी छात्रवृत्ति निधि की साधारण सभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

October 11, 2026

सुबह जोड़ों में अकड़न को न करें नजर अंदाज हो सकता है गठिया का संकेत: डॉ.कनवरिया

October 11, 2026

डॉ.संजय गहलोत को राज्यस्तरीय सम्मान

October 11, 2026

विकास सेन को बेस्ट जज सम्मान

October 11, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में 3 लाख 71 हजार से अधिक प्रकरण निस्तारित

October 11, 2026

समझौते से विवाद खत्म हो तो जीत न्याय की होती है: मुख्य न्यायाधीश अग्रवाल

October 11, 2026