Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

जोधपुर,सड़क हादसे में घायल युवक की मौत। शहर के पाल रोड भादू मार्केट के पास में सडक़ हादसे में घायल हुए युवक की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। मृतक मेडिकल की दुकान पर कार्य करता था। वह अपने मालिक के साथ बाइक पर सवार था। इस बारे में अब पिता की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर में किया पौंधारोपण

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि धवा झंवर निवासी ओमा राम पुत्र लुम्बाराम पटेल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका 19 वर्षीय पुत्र मुकेश मेडिकल की दुकान पर काम करता था। वह 24 जुलाई की सुबह दुकान मालिक जगाराम पटेल के साथ भंसाली भवन रोड से होते हुए पाल रोड भादू मार्केट की तरफ से आ रहा था। तब अचानक से आई गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी टकरा गई फिर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में मुकेश घायल हो गया। जिस पर उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर गुरूवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ओमाराम ने बाइक चालक जगाराम पटेल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026