कैंची के वार से युवक घायल
लेन देन के विवाद में रात को घर में घुसकर हमला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैंची के वार से युवक घायल।शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी में एक परिवार पर मंगलवार की रात को कुछ लोगों ने घर मेें घुसकर हमला किया। आरोपियों में एक व्यक्ति ने कैंची से हमला किया। जिससे घर का युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। विवाद का कारण आपसी लेन देन होना बताया गया है।
आसमान में अनोखा नजारा: हंसियाकार चांद के साथ चमके जुपिटर-वीनस
देर रात प्रतापनगर सदर थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि संजय कॉलोनी रामदेव मंदिर के पीछे रहने वाले ललित चौहान की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि मंगलवार की रात को वह अपने घर पर खाना खा रहा था। तब कपिल,मुकेश,विक्की, हेमंत आदि लोग आए और घर में जबरन घुस गए। इनके साथ एक दो महिलाएं भी थी। जिन्होंने पैसेे की बात को लेकर विवाद शुरू किया। धक्का मुक्कों से मारपीट की तब परिवार के लोगों ने बीचबचाव किया।
इस बीच आरोपियों में एक ने कैंची से वार कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। आरोपी बाद में वहां से भाग गए। कुछ दिन पहले भी पैसों को लेकर उसे जान की धमकी दी गई थी, जिस कारण ने उसने काम पर जाना छोड़ दिया था। आरोपी कपिल के साथ पीडि़त ललित पहले साथ काम करते थे। बाद में गलत आदतों के चलते उसके साथ काम करना बंद कर दिया था। फिलहाल प्रतापनगर सदर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
