Doordrishti News Logo

साढ़े तीन सौ ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

पहले भी हो रखे है मादक पदार्थ रखने के दो प्रकरण दर्ज

जोधपुर,साढ़े तीन सौ ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार। शहर की भगत की कोठी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उससे साढ़े तीन सौ ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले भी दो एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच बासनी थानाधिकारी शफीक मोहम्मद की तरफ से की जा रही है।

यह भी पढ़ें – आफरी में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश यादव ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम की कड़ी में रात को पुलिस की तरफ से नाकाबंदी करवाई गई। इस बीच भगत की कोठी पुलिस को सूचना मिली कि कृषि मंडी मोड़ के पीछे न्यू मोहम्मद कॉलोनी में रहने वाले शमसुदीन पुत्र नूर मोहम्मद के पास में अवैध मादक पदार्थ रखा हुआ है। इस पर थानाधिकारी भगत की कोठी छतरसिंह मय जाब्ते के वहां दबिश देकर शमसुदीन को पकड़ा गया और तलाशी में 350 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी से अब चरस बाबत पूछताछ की जा रही है। मामले जांच बासनी थानाधिकारी को सौंपी गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews