लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

7 दमकलों ने आधे घंटे में पाया काबू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग। शहर के रातानाडा पांच बत्ती चौराहा स्थित होटल सोनल में रविवार की सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही 8.55 बजे दमकल की गाड़ियां पहुंची। अलग-अलग जगहों से आई करीब 7 दमकलों ने 9.25 बजे आग पर काबू पा लिया।

हादसे में नागौरी गेट फायर ऑफिस में कार्यरत दमकलकर्मी नरेंद्र गहलोत झुलस गया। जिससे उसकी आंख को नुकसान पहुंचा। जिसे इलाज के लिए पहले मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर गए। जहां से एम्स भेज दिया। दोपहर को एम्स के आंख के डॉक्टरों ने इलाज किया। फिलहाल वह एम्स आईसीयू में भर्ती है।

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

बासनी फायर ऑफिसर प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि जोधपुर के पांचबत्ती चौराहे स्थित होटल सोनल में रविवार की सुबह अचानक से आग लग गई। इसके चलते होटल में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही चीफ फायर ऑफिसर जलज घसिया के निर्देश पर शास्त्री नगर फायर ऑफिस से 3,बासनी और नागौरी गेट फायर ऑफिस से 2-2 दमकलों को मौके के लिए रवाना किया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

बड़ा नुकसान नहीं,मगर फायरमैन झुलसा 
हालांकि समय रहते आग पर कंट्रोल किए जाने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। होटल में आग लगी तब वहां फायर सेफ्टी के उपकरण काम नहीं कर रहे थे। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। प्रथम दृष्टया आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि यह जांच में पता चलेगा कि आग लगने का कारण क्या रहा। आग लगने के बाद होटल स्टाफ और वहां मौजूद अन्य गेस्ट भी घबरा गए।

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026