Doordrishti News Logo

युवापीढ़ी को वेद मार्ग पर चलना ज़रूरी- मनीषा पंवार

जोधपुर,आर्य वीर दल राजस्थान का प्रांतीय अधिवेशन रविवार को आर्य समाज पाबूपुरा में आयोजित किया गया। इसमे आर्य युवक परिषद संयोजक व आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के नवनिर्वाचित प्रधान विरजानंद बहरोड़ व शहर विधायक मनीषा पंवार अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक भंवरलाल आर्य ने बताया कि सम्मेलन का प्रारम्भ वैदिक यज्ञ से किया गया। यज्ञ के पश्चात सम्मेलन के अंतर्गत कार्यक्रम के मुख्य अथिति आर्य प्रतिनिधि सभा जयपुर के प्रधान विरजानंद बहरोड़ ने कहा कि भारत के प्रारम्भ से मुगल काल से अंग्रेजी शासन के अंत तक भारत टूटता गया। मगर भारत की इस वैदिक संपति को नही मिटा सके और अरब से लंका, चीन और रूस तक के विशाल भूभाग पर वैदिक व्यवस्था का शासन रहा है। बहुत कम आक्रांताओं ने आकर वीरों की इस भारत भूमि पर राज कर लिया, जिसका कारण उन आक्रान्ताओं का छल और हमारे पांखण्ड के कारण देश गुलाम हुआ। आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य शारीरिक आत्मिक ओर सामाजिक उन्नति करना है, जिंसमे पांखण्ड, सामाजिक नारी उत्थान एवं कल्याण, जातिवाद मिटाना, निम्न से उच्च वर्ग की आवश्यकताओं की लड़ाई लड़ना दायित्व है। आज भी वर्तमान समसामयिक मुद्दों से आर्य समाज लड़ रहा है,बोल रहा। आर्य समाज “कृण्वन्तो विश्वमार्यम” के उद्देश्य की पूर्ति में लगने के लिए अपने जागरूक संघटन का हिसा युवा को बनाये तब सम्मेलन की सार्थकता होगी। जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि समाज में जहर घोलने वाले हिस्सों से बचें ओर युवाओं को राष्ट्र हित में आर्य समाज से क्रांतिकारी आंदोलनों से जोड़ें। जैसे में भी आर्य समाज के आंदोलनों का हिसा बनकर ही इस मुकाम तक पहुची हूं। जोधपुर में जल्द ही महर्षि दयानन्द स्मारक बनाया जाएगा और आर्य वीरो को एक पहचान बनाने की भी मुहिम के बनाएंगे जिसका में स्वयं हिसा रहूंगी।
आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता संचालक भंवरलाल आर्य ने कहा कि आर्य वीर दल राजस्थान की कोर कमेटी बनाकर राज्य स्तर पर कार्य करेगी और संघटन में समर्पित युवाओं को आगे लाएगी। आर्य वीर दल जोधपुर के अध्यक्ष हरिसिंह आर्य ने कहा कि सम्मेलन में लिए गए सुझावों को क्रियान्वित करें तो ही समेलन का उद्देश्य सार्थक होगा। आर्य वीर दल जालोर के संरक्षक दलपत सिंह आर्य ने कहा कि आर्य समाज सब के साथ काम करेगा लेकिन विचारों से समझौता कभी नही करेगा। प्रवास के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं से वार्ता करें। हाल ही में आर्य वीर दल जोधपुर के प्रचारक और जोधपुर बॉक्सिंग के सचिव पूनम सिंह शेखावत को जिला ओलम्पिक का अध्यक्ष बनाये जाने पर विधायक मनीषा पंवार ने दुपटा व विरजानंद जी ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पाली से धनराज आर्य, शिवगंज से हरदेव आर्य, कोटा से राजेन्द्र सिंह, बालोतरा से राजेन्द्र गहलोत ने संगठनात्मक विचार व्यक्त किए। आर्य समाज फोर्ट महावीर शाखा द्वारा सभी आगन्तुकों को बेग भेंट किये गए।
इस अवसर पर शिवदत्त आर्य, जीवाराम आर्य, गजेसिंह भाटी, जितेंद्र सिंह, उम्मेद सिंह आर्य, कृष्ण कुमार, भंवरलाल हटवाल, चांदमल आर्य, शिव सोनी, गणपत सिंह आर्य, हेमंत शर्मा, जितेंद्र गहलोत,आर्य वीरांगना छवि आर्या सहित आर्य समाज आर्य वीर दल राजस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहकर सभी पारित विचारों का समर्थन किया। समारोह का संचालन महामंत्री डॉ.लक्ष्मण सिंह आर्य ने किया।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026