wreath-paid-to-educationist-risaldar-pannalal-singh-on-his-death-anniversary

शिक्षाविद रिसालदार पन्नालाल सिंह को पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

शिक्षाविद रिसालदार पन्नालाल सिंह को पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

जोधपुर,अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा,जिला जोधपुर के तत्वावधान श्रीउम्मेद सीनियर सेकंडरी स्कूल में शिक्षाविद रिसालदार पन्नालाल सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र रावणा ने कहा कि रिसालदार पन्नालाल चौहान ने आजादी से पूर्व मारवाड़ में रावणा राजपूत समाज में शैक्षणिक क्रांति की अलख जगाई। महिला प्रदेश अध्यक्ष रामलीलावती भाटी व प्रदेश महामंत्री वर्षा चौहान ने कहा कि जोधपुर जिले में मातृ शक्ति में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए सुमेर कन्या पाठशाला भी जोधपुर में पन्नालाल सिंह की ही देन है।

जोधपुर जिला प्रभारी शंकर सिंह भाटी व जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह परिहार ने कहा कि उम्मेद सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी पन्नालाल सिंह के देन है, इस स्कूल से सैकंड़ों आईएएस, आरएएस,डॉक्टर व इंजिनियर,शिक्षक निकले।

जिला महामंत्री रजत सिंह ने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र रावणा,महिला प्रदेश अध्यक्ष रामलीलावती भाटी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेज सिंह, मनोज सिंह परिहार,गोविन्द सिंह, प्रदेश महामंत्री शंकर सिंह भाटी,प्रदेश महिला उपाध्यक्ष अंजू पंवार,प्रेम कँवर,तारा परिहार,प्रदेश युवा संगठन मन्त्री पुरण सिंह बढ़गुजर,जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह,जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, गणेश सिंह,जिला महामंत्री रजत सिंह,महिला जिला अध्यक्ष अरुणा भाटी, युवा जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, युवा महिला जिला अध्यक्ष राखी गहलोत आदि ने भाग लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts