on-the-gurus-the-bjp-officials-praised-the-saints

गुरू पूर्णिमा पर भाजपा पदाधिकारियों ने किया संत महात्माओं का बहुमान

गुरू वह सेतू है जो ज्ञान व शिष्य को जोड़ता है

जोधपुर, गुरू शिष्य परंपरा को साकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आज साधु संतों का आर्शीवाद प्राप्त करने पहुंचे। गुरू पूर्णिमा पर संत महात्माओं के चरणवंदना करके राष्ट्र व प्रदेश में खुशहाली की कामना की। गुरू पूर्णिमा पर भाजपा के सभी मण्डलों में उत्सव मनाया गया। मण्डल पदाधिकारी भी साधु संतों का आर्शीवाद लेने पहुंचे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में देवालयों और आश्रम में जाकर साधु संतों का अभिनंदन और सम्मान किया गया।

on-the-gurus-the-bjp-officials-praised-the-saints

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता,भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी,पूर्व राज्य सभा सांसद नारायण पंचारिया, प्रो डॉ.रमन कुमार दवे सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी गुरू पूर्णिमा के अवसर पर स्वामी रामदास पूनासर वाले, स्वामी शिवस्वरूपा नन्द, महा मण्डलेश्वर जूना अखाड़ा स्वामी रामकृष्णदास, वीरतकुटी संतधाम गुरूों का तालाब के रामस्नेही संत अमृताराम रामद्वारा चांदपोल का आर्शीवाद लेने पहुंचे।

देवेन्द्र जोशी सहित भाजपा पदाधिकारियों ने संतों का शॉल,श्रीफल और फूलमाला पहनाकर बहुमान किया। संतों की चरण वंदना कर दक्षिणा भेंट की। इस दौरान संतों ने सभी को आर्शीवाद दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews