•  21 व 51 किलो फूलमाला पहनाई
  • घेवर व केक काटकर उत्साह से मनाया जन्मदिन
  • शाम को गोवंश के लिए बनाई लापसी

जोधपुर,पूर्व विधायक मनीषा के जन्मदिन पर स्वागत को उमड़े कार्यकर्ता।पूर्व विधायक मनीषा पंवार के जन्मदिन पर शनिवार को सरदारपुरा स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं,सामाजिक,खेल संगठनों से जुड़े युवाओं व सर्वसमाज के लोगों ने 21,51 किलो फूलमाला,घेवर व केक काटकर उत्साह के साथ पूर्व विधायक मनीषा पंवार का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मनीषा पंवार-जिंदाबाद जैसे जयघोष लगाकर माहौल में जोश भर दिया।
पूर्व विधायक मनीषा पंवार के जन्म दिन समारोह की शुरूआत सुबह वैदिक यज्ञ के साथ की गई।

ये भी पढ़ें – आमजन और सरकार के बीच सेतु का कार्य करे प्रशासन-मुख्यमंत्री op

पुरोहित lp आर्य के वेदमंत्रोच्चार पर मनीषा पंवार पति दीपक सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने औषधीयुक्त हवन सामग्री व शुद्व घृत की आहुतियां दी। केक व घेवर सेलिब्रेशन में नगर निगम प्रतिपक्ष नेता गणपत सिंह चौहान,पूर्व कुडी सरपंच देवीसिंह सिसोदिया,पार्षद प्रकाश जैन,युवानेता रूद्रजीत सिंह,फिरोज फेम,गुफरान गौरी,रेलवे कॉपरेटिव सोसायटी केसीईओ मनोज कुमार परिहार,एडवोकेट पूजा गहलोत,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर,राजस्थान हाईकोर्ट पूर्व एएजी अनिल गौड़, शास्त्रीनगर ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा,जफर खान मारवाड,रेखा लोहिया,रावणा राजपूत मेडिकल सोसायटी,रावणा राजपूत महिला संगठन सहित बडी संख्या में युवा, महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद थे।

फूलमाला,केक व घेवर काट मनाया जन्मदिन

राष्ट्रीय चामुंडा सेना की ओर से मनीषा पंवार को 51 किलो की फूलमाला पहनाकर भावभीना स्वागत किया गया। इस दौरान महिला प्रदेशाध्यक्ष माला चौहान,जगमाल सिंह धोलिया, मीना कंवर चौहान,शालू कंवर,पिंकी कंवर,जयश्री,देवी सिंह धोलिया, नेपाल सिंह,पूनम सिंह ईंदा,देवेंद्र सिंह राठौड,प्रमेंद्र सिंह,लक्ष्मण सिंह,भरत सिंह,उम्मेद चौक युवा मंडल के शैलेंद्र सिंह,राजेश पंवार,कुलदीप सिंह सोलंकी,उगम सिंह सोढा,किशोर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने केक, घेवर से लेकर स्कैच फोटो बनाकर पूर्व विधायक मनीषा पंवार को भेंट किए।

जन्मदिन समारोह के तहत शाम 6 बजे पाल रोड स्थित शिव प्याउ बगेची में रावणा राजपूत समाज के प्रबुद्व नागरिकों की मौजूदगी में गौवंश के लिए लापसी बनवाई गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews