इंडस्ट्रीज में काम करते श्रमिक की करंट लगने से मौत
जोधपुर, शहर के निकट मंडोर नौ मील स्थित एक इंडस्ट्रीज में कार्य करते करंट लगने से श्रमिक की मौत हो गई। मंडोर पुलिस ने मृतक के चाचा की तरफ से मर्ग दर्ज किया। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। मंडोर पुलिस ने बताया कि भियाडियां ओसियां निवासी सहीराम पुत्र रूघाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी।
रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा 30 साल का धारूराम मेघवाल मंडोर नौ मील स्थित एक इंडस्ट्रीज में काम करता था। वहां कार्य करते करंट लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई कर शव परिजन को सौंप दिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

