निर्माणाधीन भवन पर तराई करते लगा करंट,श्रमिक की मौत
जोधपुर,शहर के निकट पाल स्थित सागर नगर में एक निर्माणाधीन भवन पर श्रमिक तराई कर रहा था। तब उसे करंट लग गया। जिस पर वह छत से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। घटना में उसके भाई की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
ये भी पढ़ें- बदमाशों मेें दिखने लगा पुलिस का खौफ,खुद हथियार लेकर थाने में पहुंचा
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि बालेसर के खारीबेरी का रहने वाला सुरेश कुमार पुत्र जानाराम कुम्हार यहां पाल स्थित सागर नगर में एक निर्माणाधीन भवन पर तराई कर रहा था। छत पर करंट लगने पर वह नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके भाई हरिराम कुम्हार की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

