ncc-cadets-gave-the-message-of-environmental-awareness-from-the-rally

-पर्यावरण जीवन शैली अभियान

एनसीसी कैडेट्स ने रैली से दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश

जोधपुर,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा शेरगढ़ के 6 राज. एनसीसी बटालियन के कैडेट्स द्वारा अधिकारी हेम सिंह भाटी के मार्गदर्शन में कैडेटों ने ‘मिशन लाईफ अभियान’ के अंतर्गत पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए,स्वच्छता, जल संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य प्रेमकुमार ने बताया कि मिशन लाईफ कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए मिशन लाइफ पर्यावरण के लिए जीवन शैली अभियान शुरू किया है,जो 5 जून तक चलाया जाएगा।

ये भी पढ़े- एसीबी न्यायाधीश के कार्यालय की स्टेनो के बैंक खाते से 1.71 लाख पार

एनसीसी अधिकारी हेम सिंह भाटी ने एनसीसी कैडेट्स को इस मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली को बढ़ावा देता है। अभियान के अंतर्गत जन समुदाय में पर्यावरण के प्रति जागरूक करना मुख्य लक्ष्य है। इस अभियान में जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण संकल्प,शपथ, संवाद,घर-घर सम्पर्क अभियान सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ लेने के अलावा संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पानी की कमी को लेकर दुनिया भारत को देख रही है। जल है तो कल है। इसके लिए हमें आज से ही सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के लिए जल सुरक्षा एक महत्वपूर्ण चिंता है और संसाधनों का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। बीते दशकों में हमारे यहां एक नकारात्मक सोच बन गई थी कि हम जल संरक्षण और पर्यावरण जैसे विषयों को मुश्किल मानकर छोड़ देते थे,सोचते हैं कि यह काम नहीं किया जा सकता लेकिन बीते कुछ सालों में मानसिकता बदली है। उन्होंने कहा कि भारत के ऋषियों ने हजारों सालों से प्रकृति से मिलने वाली चीजों के संरक्षण का संदेश दिया है। इसीलिए हमें भी उसे संरक्षित रखना चाहिए।

ये भी पढे- बदमाशों मेें दिखने लगा पुलिस का खौफ,खुद हथियार लेकर थाने में पहुंचा

अभियान के अंतर्गत शनिवार को गांव भूंगरा में जन जागरण रैली निकाली गई। इस दौरान बैनर पाेस्टर तथा हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। कैडेटों ने पानी की संभाल,जल संरक्षण,स्वच्छता और प्लास्टिक का प्रयोग न करने के संदेश युक्त सुंदर पेंटिग के माध्यम से संदेश दिया। इसके उपरांत कैडेटों ने जागरूकता मार्च निकाला और अधिक से अधिक पौधे लगाने,पानी की संभाल करने, जल संरक्षण,प्लास्टिक के प्रयोग को अपने जीवन से अलविदा करने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमकुमार,वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी, वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़, अध्यापक स्वरूप सिंह राठौड़,देवेंद्र यादव,पुख राज,संतु खत्री,विजय मीना,पंचायत शिक्षक नखत सिंह राठौड़, हरीपाल सिंह राठौड़,सूरज भारती,विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews