रेलवे स्कूल में महिलाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

रेलवे स्कूल में महिलाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन,जोधपुर द्वारा संचालित ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम स्कूल में पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र द्वारा आयोजित सात दिवसीय महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवतियों और महिलाओं ने महिला शक्ति आत्मरक्षा के संबंध में सीखे गए स्किल्स का प्रदर्शन किया। संगठन की सचिव डॉ ऊषा बासना ने बताया कि शिविर में स्कूल के बच्चों के अलावा रेलवे कॉलोनियों में रहने वाली महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रेलवे स्कूल में महिलाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विनीता खत्री व एसीपी शिवनारायण चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रशिक्षण शिविर में पुलिस आयुक्तालय की ओर से महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र के शारदा पूनिया, सुशील कुमार, किरण और धर्माराम ने करीब 34 अभ्यर्थियों को आत्मरक्षा से जुड़े विभिन्न गुर सिखाए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने कहा कि बदलते परिवेश में महिलाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए आगे आना होगा और आत्मरक्षा के उपाय सीखना बेहद जरूरी है।

इस अवसर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विनीता खत्री ने कहा कि पुलिस हालांकि अपना काम कर रही है लेकिन महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा स्वयं करने के विभिन्न उपाय सीखने चाहिए और इस संबंध में पुलिस आयुक्तालय द्वारा समय- समय पर इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। सुशील पांडेय ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रारंभ में महिला कल्याण संगठन की सचिव डॉ ऊषा बासना ने अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन महावीर सिंह ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts