Doordrishti News Logo

महिला का आरोप ससुर ने दरवाजा बंद किया, जेठ ने किया दुष्कर्म

जोधपुर, कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में एक महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि वक्त घटना ससुर ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। पुलिस ने गुरूवार को महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है। उसका मेडिकल कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि 25 साल की एक महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 15 मई को वह घर में थी। तब उसका जेठ आया था। ससुर ने इस बीच घर के कमरे का दरवाजा बंद कर डाला। बाद में जेठ ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि महिला ने पूर्व में अपनी सास के खिलाफ भी रिपोर्ट दी थी। घटना को लेकर गुरूवार को महिला थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। इसमें अब पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: