Doordrishti News Logo

राहुल के लिए न्यायालय भी जाएंगे, भाजपा खुद भ्रष्ट पार्टी-शर्मा

जोधपुर,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता के लिए वे न्यायालय भी जाएंगे। खुद बीजेपी भ्रष्ट पार्टी है। न्याय के लिए जनता के बीच जाएंगे और लोगों को भाजपा की करनी बताएंगे। शर्मा आज जोधपुर प्रवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि हम न्याय के लिए आम जनता के बीच में जाएंगे और न्यायालय में भी जाएंगे।

ये भी पढ़ें-जोधपुर कैंट रेवले स्टेशन के प्लेटफार्म पर युवकों का जानलेवा स्टंट

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा जितने भी भ्रष्टाचारी हैं सब बीजेपी में जाते हैं, गंगा स्नान कर पवित्र हो जाते हैं। शर्मा ने अडानी को श्रीश्री 1008 संत की उपाधि देते हुए अडानी नीति चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार की बात कहते है जबकि हकीकत यह है कि सारे भ्रष्टाचारी उनकी नाक के नीचे से निकल गए। उनका संरक्षण प्राप्त हुआ है। नोटबंदी में भी करोड़ों रुपया पकड़ा गया सभी लोग भाग गए। कभी मीडिया में भी जवाब देना उचित नहीं समझा। प्रवक्ता शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाए। प्रेस वार्ता में विधायक मनीषा पवार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी व जोधपुर उत्तर व दक्षिण  जिलाध्यक्ष नरेश जोशी व सलीम खान मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026