निजी कार्य से दिल्ली गया,चोर सेंध लगा गए
जोधपुर,निजी कार्य से दिल्ली गया,चोर सेंध लगा गए। शहर के शांतिप्रिय नगर देवनगर में एक बंद मकान में चोरी हो गई। परिवार का मुखिया अपने निजी कार्यवश दिल्ली गया था। 25 को लौटा तो चोरी का पता लगा।अज्ञात चोर चांदी के आइटम के साथ नगदी आदि ले गए। पीडि़त ने अब देवनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें – शरद पूर्णिमा शनिवार को ग्रहण का भी रहेगा साया
देवनगर पुलिस ने बताया कि मूलत: जयपुर के करधनी गणेश कॉलोनी हाल शांतिप्रिय नगर में रहने वाले गोविंदसिंह पुत्र भागीरथ सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 21 अक्टूबर को अपने निजी कार्यवश मंडोर एक्सप्रेस से दिल्ली गया था। वापिस 25 को लौटा तो ताले टूटे मिले। घर में प्रवेश करने पर सारा सामान बिखरा मिला। अज्ञात चोर घर से छह हजार की नगदी, 25 हजार के चांदी के आइटम,एक कैमरा और दो हाथ घड़ी चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

