नव संवत्सर पर किया राहगीरों का स्वागत
भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा का आयोजन
जोधपुर(डीडीन्यूज),नव संवत्सर पर किया राहगीरों का स्वागत। भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा की ओर से नव संवत्सर व चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पांचवीं रोड चौराहे पर राहगीरों का स्वागत किया गया।
इसे भी पढ़ें – वरिष्ठ फिजिशियन्स का सम्मान
मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभात माथुर ने बताया कि भारत विकास परिषद हर वर्ष इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से जनसेवा और भारतीय परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए कार्यरत है। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने राहगीरों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा करवाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रचार-प्रसार करना तथा समाज में नववर्ष की मंगलकामनाएँ देना था।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संरक्षक राधे श्याम रंगा,प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा,परिषद अध्यक्ष अर्चना बिड़ला,सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री, कोषाध्यक्ष अरुण कच्छावाह,डीएल माथुर,डॉ एसीएच माथुर,हरि माहेश्वरी,डॉ प्रभात माथुर,सुरेश चंद्र भूतड़ा,पुखराज फोफलिया,ओम बूब,उमा काबरा,तरुणा मोहनोत, ज्योति प्रकाश अरोड़ा,गोविंद डागा, कैलाश राठी,रक्षा राज भूतड़ा,राजेंद्र भूतड़ा, ललित मोहन,तरुण मोहनोत, केके गुप्ता,राजेंद्र दवे,श्याम केला, एसपी सिंह,गौरव गुप्ता सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
परिषद के इस आयोजन को शहर वासियों का भरपूर सहयोग और सराहना मिली। अर्चना बिड़ला ने कहा कि समारोह में विशेष रूप से मातृशक्ति और युवाओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही। उपस्थित जनसमूह ने इस पहल की सराहना की और इसे भारतीय संस्कृति को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

