जोधपुर, निर्वाचन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय जोधपुर में शनिवार को संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के संदर्भ में वेबीनार आयोजित की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएल नेहरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस वेबीनार में मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने व स्थानांतरित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई व एनवीएसपी पोर्टल, हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। वेबीनार में उपखंड अधिकारी फलोदी यशपाल आहूजा,संयुक्त निदेशक शिक्षा प्रेमचंद सांखला, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिचा कला, संपत सिंह भाटी व सूचना सहायक हिमांशु शर्मा द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। वेबीनार में जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ सुपरवाइजर में मतदाताओं ने हिस्सा लिया।
Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

