जोधपुर, शहर के राइकाबाग स्थित एक दुकान के काउंटर रखा मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मोबाइल चोर की तलाश आरंभ की है। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि बैंक कॉलोनी राइकाबाग निवासी चन्द्रप्रकाश पुत्र माणक लाल प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने राइकाबाग में ही स्थित उसकी दुकान शिव शक्ति स्टोर के काउंटर पर रखा कीमती मोबाइल फोन चुराकर ले गया। दूसरी तरफ मूलतः भोपालगढ़ के खंगार गांव हाल महादेव मोटर पाल बाइपास पर गैरेज संचालक जगदीश पुत्र नाथूराम जाट ने बोरानाडा पुलिस को बताया कि शाम के समय अज्ञात व्यक्ति ने उसकी ट्रक रिपेयरिंग गैराज के ताले तोड़कर वहां रखी बैटरी, ट्यूब, डीजल टंकी, व्हील और अन्य नये पुराने पार्टस चुराकर ले गया।
Related posts:

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

जोधपुर मुख्य शाखा की टीम प्रांतीय विजेता

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

