Doordrishti News Logo

कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारी

जोधपुर रेल मंडल पर रेलवे कर्मचारियों तथा उनके परिवारजन की चिकित्सा व्यवस्था पर वेबिनार आयोजित की गई। उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने मंडल रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पेरुमल यूके तथा अन्य सभी चिकित्सकों के साथ कोविड-19 की दूसरी लहर से प्रभावित मरीजों तथा रेलवे अस्पताल में अन्य बीमरियों से ग्रस्त मरीजों के इलाज के लिये की गई व्यवस्थाओं पर वेबीनार में चर्चा की।

इस अवसर पर कोरोना की संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिये आवश्यकताओं और प्रबन्धन पर विस्तृत चर्चा की गई। इस वेबीनार में जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल तथा मंडल की अन्य सभी हैल्थ यूनिटमें उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। सभी चिकित्सालयों में उपलब्ध बेड, चिकित्सा उपकरणों, चिकित्सकों की संख्या,पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या, चिकित्सा विशेषज्ञ, जांच की सुविधाओं, निकटतम बड़े अस्पताल, एम्बूलेंस, प्राइवेट अस्पतालों से अनुबन्ध इत्यादि पर जानकारी को अपडेट किया गया। रेलवे चिकित्सकों को विशेष तौर पर कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिये जरुरी दवाइयों,इंजेक्शन तथा ऑक्सीजन आदि की जरुरत तथा उनकी समय से आपूर्ति व्यवस्था का विस्तृत तौर पर विशलेषण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।

ये भी पढ़े :- निजी अस्पताल अधिकाधिक लोगों को करें लाभान्वित-जिला कलेक्टर

मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने रेलवे के सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यों को सराहा। उन्होंने कोविड-19 के प्रभाव के बीच रेलवे चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मानव जीवन को बचाने के लिये अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए सेवा भावना से दिन रात कार्य किया है। उन्होंने सभी से इसी उत्साह से कार्य करते रहने की अपील की। तीसरी लहर में बच्चों पर संभावित असर की आशंका को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं पर पूर्व में तैयारी करने के लिये रुपरेखा बनाई गई।

Related posts: