मौसम बदला कई इलाकों में हुई बारिश

  • लोगों को उमस से मिली राहत
  • जोधपुर में अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम बरसात
  • बालाजी मंदिर की बालकनी गिरी
  • बड़ा हादसा टला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मौसम बदला कई इलाकों में हुई बारिश। शहर में बुधवार को एक बार फिर मौसम बदला और कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त तक बारिश हो सकती है। इससे पहले मंगलवार को रात में बारिश हुई थी।

जोधपुर में निकली 16 किमी लंबी तिरंगा वाहन रैली

बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 188.3 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 171.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन के सामान्य से 17.2 फीसदी कम है।

मौसम विभाग की ओर से हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है लेकिन 14 से 16 अगस्त तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया और मौसम भी सामान्य रहेगा।

बालाजी मंदिर की बालकनी गिरी,बड़ा हादसा टला
शहर के चांदपोल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदेवजी की गली में स्थित प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में बुधवार को हादसा हो गया। मंदिर की पुरानी व जर्जर बालकनी अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। बालकनी गिरने की जोरदार आवाज सुनते ही आसपास के रिहायशी इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

हादसे के वक्त सबसे राहत की बात यह रही कि मंदिर के नीचे या बालकनी के आसपास कोई श्रद्धालु या राहगीर मौजूद नहीं था। अन्यथा कोई गंभीर जनहानि हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही चांदपोल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से गिरे हुए मलबे के आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही को रोक दिया। प्रथम दृष्टया मंदिर भवन की पुरानी और जर्जर स्थिति को ही बालकनी ढहने का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026