बीजेपी ने किया महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीजेपी ने किया महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि निकाय और पंचायत चुनावों में हम सिर्फ 33 प्रतिशत पर नहीं रहेंगे। ऐसी सीट जो महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं है लेकिन अगर वहां कोई महिला लंबे समय से ग्राउंड पर सक्रिय रहकर काम कर रही है तो उसे भी मौका मिलेगा।

मौसम बदला कई इलाकों में हुई बारिश

बुधवार को जोधपुर दौरे के दौरान सर्किट हाउस में राखी राठौड़ ने मीडिया से बातचीत के दौरान लोहावट के भंवरी देवी हत्याकांड और महिला अपराधों को लेकर सवाल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 2023 से पहले विधानसभा में राजस्थान को मर्दों का प्रदेश कहा गया,दुष्कर्म में नंबर वन था,लेकिन भाजपा सरकार ने मर्दों के प्रदेश से शिफ्ट होकर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा कि भंवरी देवी हत्याकांड को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और अगले कुछ दिनों में पुलिस अपराधियों को भी पकड़ेगी।

कांग्रेस सरकार ने बंद की थी योजनाएं
राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वो सरकार नहीं जो केवल होटलों में जाए और अपनी सरकार बचाए। उन्होंने आरोप लगाया कि 2018 से पहले जितनी भी योजना चल रही थी कांग्रेस सरकार ने उन्हें बंद कर दिया। हमने आने के बाद किसी भी योजना को बंद नहीं किया है। पंचायत और निकाय चुनाव में भी हम प्रचंड जीत हासिल करेंगे। राजस्थान में पहली बार ऐसा हुआ कि डेढ़ लाख भर्तियों का कैलेंडर और रोजगार भी मिला।

पचपदरा रिफाइनरी और राइजिंग राजस्थान से भी रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को सरकारी नौकरियां देने का काम सीएम भजनलाल शर्मा कर रहे हैं। युवा शक्ति हमारे साथ है। क्योंकि उन्हें पता है कि हम वो लोग नहीं है जो पेपरलीक होने पर कहें जेल भेजो।

पाक विस्थापित परिवारों को बाटेंगे तिरंगा
राखी राठौड़ ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हमारी पूरी टीम काम कर रही है। तीज और लहरिया जैसे पारंपरिक आयोजनों को भी देशभक्ति के रंग से जोडऩे की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि हमने बच्चों को अपने पेरेंट्स के साथ घरों पर तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई है। इसके अलावा जोधपुर में रहने वाले पाक विस्थापित परिवारों को तिरंगा बांट पर उन्हें भी इस जश्न में शामिल करेंगे।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026