Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के भदवासिया पुल के नीचे एक युवक को पुलिस ने चाकू के साथ पकड़ा। वह लोगों को चाकू का भय दिखा रहा था। आरोपी के खिलाफ छुटकर चोरी के प्रकरण भी दर्ज हैं।

महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि भदवासिया पुल एरिया में पुलिस की गश्त चल रही थी। तब एक युवक को एसआई कैलाश पंचारिया ने पकड़ा। वह लोगों को चाकू का भय दिखा रहा था। इस पर पुलिस ने आरोपी भीलों की ढाणी नौसर मतोड़ा निवासी प्रकाश पुत्र श्यामलाल भील को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया। वह छुटकर चोरियां करता आया है। केस भी दर्ज हो रखे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: