डोडा पोस्त तस्करी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जोधपुर,डोडा पोस्त तस्करी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। शहर की डांगियावास पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी में वांटेड एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी मनोज कुमार परिहार ने बताया कि वॉछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आमलियावास खेड़ी सालवा के अंकित उर्फ प्रधान पुत्र पूनाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया।
पता चला कि आरोपी घर पर नहीं रुकता है। अपनी फरारी खेतों में, अपने मिलने वाले रिश्तेदारों के घर में छुपकर एवं ट्रक चालकों के साथ जाकर काटता है। उसके आज अपनी ट्रक लेकर अहमदाबाद गुजरात की तरफ जाने की सूचना मिली।
इसे भी पढ़िएगा – 141 लोगों को शराब के नशे में गाड़ियां चलाते पकड़ा
इस पर गठित टीम द्वारा उसे पकड़ा गया। पुलिस की टीम में कांस्टेबल चरणसिंह, सुमेरसिंह एवं भागीरथ सिंह शामिल थे।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

