ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया भू-माफियाओं से मिलीभगत का आरोप
ठाकुरजी मंदिर के आगे जमीन को लेकर विवाद -जिला कलेक्टर व कमिश्नर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया भू-माफियाओं से मिली भगत का आरोप। पाल बालाजी के पास ठाकुरजी मंदिर के सामने स्थित जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जमीन भगवान के नाम की है,जिस पर भू- माफियाओं के साथ मिल कर पुलिस जमीन पर कब्जा करवा रही है।
मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
आक्रोशित ग्रामीण हाथों में तख्तियां लेकर गुरुवार को कमिश्नर ऑफिस और कलेक्ट्रेट पहुंचे,जहां विरोध प्रदर्शन किया गया।ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
जोधपुर-फुलेरा रेलखंड पर बिना टिकट यात्रा के 112 मामले पकड़े
ग्रामीणों ने सबसे पहले पुलिस कमिश्नर शरत कविराज को ज्ञापन दिया। इस दौरान एडवोकेट मोतीसिंह राजपुरोहित, भाजपा नेता धन्नाराम चौधरी,श्रवण चौधरी, संपत पूनिया आदि शामिल थे। इसके बाद सभी कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। जहां जिला कलक्टर आलोक रंजन को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
उल्लेखनीय है कि ठाकुरजी के मंदिर के आगे की करीब 80 बीघा भूमि के मालिकाना हक को लेकर ग्रामीण और अपना हक जताने वाला पक्ष आमने- सामने है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि भगवान के नाम की है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि उनका उस पर मालिकाना हक है। इसी को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस जाब्ते के साथ बुधवार को मौके पर पहुंचने पर विवाद हो गया था।
