अंतरराज्यीय बागरी गैंग के तीन ठग गिरफ्तार
- 17 माह पुरानी ठगी का खुलासा
- नकली सोना देकर ठगते थे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अंतरराज्यीय बागरी गैंग के तीन ठग गिरफ्तार। ग्रामीण पुलिस ने 17 माह पुराने ठगी के एक मामले का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नकली सोने की माला और चांदी के सिक्कों का लालच देकर आम लोगों को ठगते थे।
बिलाड़ा पुलिस थाना और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में महिला सहित तीन जनों को पकड़ा गया है।
ग्रामीण एसपी पीडी नित्या ने बताया कि यह गैंग लोगों को खुदाई में मिले प्राचीन सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करता था। आरोपियों ने जोधपुर और भीलवाड़ा जिलों में भी ऐसी कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया भू-माफियाओं से मिलीभगत का आरोप
गिरफ्तार आरोपियों में बीबलसर,थाना बागरा, जिला जालोर निवासी विक्रम कुमार पुत्र करणा राम,पत्नी सुगना और पुत्र राहुल कुमार हैं। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
यह है मामला
नवोड़ा बेरा,पीपाड़ शहर निवासी महेंद्र पुत्र चैनाराम मालीने बिलाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 24 जनवरी 2025 को एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और खुद को गरीब बताते हुए कहा कि उसे घर की खुदाई में चांदी के सिक्के और सोने के मोती मिले हैं। विश्वास दिलाने के लिए उसने एक चांदी का सिक्का और दो सोने के मोती जांच के लिए दिए, जो असली पाए गए।
अगले दिन आरोपी अपनी मां के साथ फिर आया और 100 सोने के मोतियों वाली माला और 20 चांदी के सिक्के होने का दावा किया। फिर 26 जनवरी 2025 को बिलाड़ा के एचपी पेट्रोल पंप के पास पांच लाख रुपये में माला का सौदा तय हुआ। माला खरीदने के बाद जब प्रार्थी ने उसकी जांच कराई, तो सभी मोती नकली निकले।
