इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से महिला को अश्लील संदेश भेजने वाला शातिर मुंबई से पकड़ा गया
जोधपुर, शहर की एक महिला की इंस्टाग्राम आईडी से नंबर लेकर उसे अश्लील वार्तालाप और वीडियोज डालने वाले शातिर को पुलिस ने आखिरकार मुंबई से पकड़ लिया। उसे आज मुंबई से जोधपुर लाया गया है। शातिर के खिलाफ महिला अभद्रता और आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया गया था। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला की तरफ से गत वर्ष रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसके मोबाइल पर गत 2 अगस्त की रात को किसी अंजान शख्स ने वाटसएप पर मैसेज डाले जो आपत्तिजनक थे। बाद में वाटसएप कॉल भी करने लगा। इसके साथ उसने अपने मैसेज में मेरी बेटी से मिलने की चाह जताई।
एक आईडी पीके-9 फनी को भी बताया। पीडि़ता का कहना है उसने पता लगाया तब मालूम हुआ कि यह आईडी किसी इंस्टाग्राम की है। तब पता लगा कि उस शख्स ने अपने मोबाइल स्टेटस पर महिला के नंबर डाल रखे है। जिससे महिला के पास में लोगो के अश्लील मैसेज के साथ आपत्तिजनक वीडियोज आने लग गए। थानाधिकारी ने बताया कि घटना में प्रकरण दर्ज करते हुए आईटी एक्सपर्ट की मदद लेकर पुलिस की टीम में शामिल हैडकांस्टेबल प्रेम, रतनाराम, कांस्टेबल प्रकाश, प्रेमाराम, भविष्य कुमार ने शातिर का पता लगाकर मुंबई के कांदिवली निवासी मो. फिरोज पुत्र शराफत अली को गिरफ्तार कर लाया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

