वाहन चोर गिरोह पकड़ा, चार गिरफ्तार, 16 बाइक बरामद
जोधपुर, कमिश्रेट की जिला पूर्व पुलिस ने सोमवार को वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को पकड़ा है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 16 मोटरसाइकिलें जब्त की है। कई अन्य चोरियां भी खुलने की संभावना है। पुलिस की टीम ने अथक परिश्रम के बाद वाहन चोरों को पकड़ा। सभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उयापुक्त पूर्व भुवनभूषण यादव ने बताया कि जिला पूर्व में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एडीसीपी पूर्व भागचंद के सुपरविजन में टीम का गठन किया गया। इस टीम में एसीपी मंडोर राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर, मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी व अन्य स्टाफ को लगाया।

पुलिस की इस टीम ने शहर के कई इलाकों से वाहन चुराने वाले चार लोगों जिनमें लोहावट के पीलवा निवासी विकास पुत्र ओमप्रकाश विश्रोई, करवड़ के केलावा कलां निवासी मनफूल पुत्र महेंद्र सिंह खिलेरी के साथ दो अन्य को पकड़ा गया है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर 16 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं जो जिला पूर्व एवं पश्चिम से चुराई गई हैं। ये लोग गाडिय़ों को चुराकर सस्ते दामों में बेचकर शौक मौज पर खर्च कर देते है। पुलिस को इनसे अन्य कई वारदातें खुलने की संभावना बनी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

