आंगनवाड़ी केंद्रों से बैटरियां व सामान चुराने वाला शातिर गिरफ्तार
डांगियवास में छह,बनाड़,खेड़ापा और भोपालगढ़ में कर चुका वारदातें
जोधपुर, कमिश्ररेट की डांगियावास पुलिस ने आज एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर आंगनवाड़ी केंद्रों से बैटरियां, इनवर्टर आदि चोरी का खुलासा किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी ग्रामीण थानों में केसबाजी हो रखी है। डांगियावास से छह,बनाड़, खेड़ापा और भोपालगढ़ क्षेत्रों में आए आंगनवाड़ी केंद्रों से चोरी की वारदातें फिलहाल खुली हैं। इसमें डांगियावास की छह वारदातें है। शातिर से अन्य नकबजनी की वारदातों का पता लगाया जा रहा है।
थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि 2 अगस्त को रामनगर डांगिया वास में आंगनवाड़ी केंद्र से दो बैटरियां और इनवर्टर चोरी की रिपोर्ट हुई थी। इस पर पुलिस की एक टीम एएसआई परमेश्वर लाल, हैडकांस्टेबल सतीश कुमार,कांस्टेबल चरणसिंह एवं राम देवसिंह की गठित की गई। पुलिस की टीम में अथक परिश्रम के उपरांत आज शातिर नकबजन जोरावों की ढाणी देवातड़ा भोपालगढ़ निवासी श्रवणसिंह पुत्र जबर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
चोरी की बाइक पर ले जा रहा था बैटरियां
आरोपी को एक बाइक पर चोरी की बैटरियां ले जाते समय पकड़ा गया। पूछताछ में पता लगा कि यह बाइक भी उसने नागौर जिले के गोटन एरिया से चुराई थी। वह गाड़ी के नंबर भी नहीं रखता है। गोटन पुलिस से भी बाइक के बारें में पड़ताल की जा रही है।
मोबाइल कम यूज लेता, दीवार चढ़ने में माहिर
आरोपी श्रवण सिंह मोबाइल कम यूज लेता है। पकड़े जाने के डर से मोबाइल को कम ही काम लेता है। आरोपी श्रवणसिंह दीवार चढऩे में माहिर होने के साथ ताला तोडऩे का भी एक्सपर्ट है।
ग्रामीणा थानों में केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ ग्रामीण पुलिस थाना भोपालगढ़,पीपाड़ एवं मथानिया में भी पहले से छह प्रकरण विभिन्न धाराओं में दर्ज हो रखे हैं। सभी मामले पेंडिंग चल रहे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

