निजी बस ऑपरेटर से हफ्ता वसूली, मारपीट कर रुपए लूटा
जोधपुर,निजी बस ऑपरेटरों के बीच रूट का विवाद गहराता जा रहा है। आए दिन रंजिश में बसों मेें आग लगाने की घटना के साथ अब हफ्ता वसूली भी की जाने लगी है। जोधपुर बाड़मेर रूट पर भांडू होकर चलने वाली एक निजी बस के चालक कंडक्टर से हफ्ता वसूली किए जाने का आरोप लगा है। मारपीट कर बदमाश कलेक्शन लूट कर ले गए। पीडि़त ने इस बारे में बोरानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया है।
ये भी पढ़ें- जोजरी नदी निर्माणाधीन पुल के नीचे पानी में मिला युवक का शव
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि घटना में बाड़मेर के धनाउ आलमसर निवासी कालूराम पुत्र इसराराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह बाड़मेर जोधपुर के बीच बस का संचालन करता है। यह बस भांडू से होकर निकलती है। राजूसिंह,मांगू सिंह आदि ने उसकी बस को रुकवा कर बस चलाने के लिए हफ्ता मांगा। हफ्ता दिए जाने से इंकार करने पर बुरी तरह मारपीट की और बस में तोडफ़ोड़ की। उसके कलेक्शन के कुछ रूपए भी लूट कर ले गए। पुलिस ने मारपीट, लूट की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

