शातिर दो महिलाओं से ठगी कर तीन लाख के जेवर ले भागे

शातिर दो महिलाओं से ठगी कर तीन लाख के जेवर ले भागे

  • आयुर्वेद की दुकान मेें दवाई के साथ जादू टोना
  • गूंथे हुए आटे में रखवाए सोने के जेवर, पीडि़ताएं पहुंची थाने में

जोधपुर, शहर के झालामंड चौराहा स्थित एक आयुर्वेद की दुकान चलाने वाले शातिर पुरूष और दो महिलाओं ने मिलकर पीडि़त दो अन्य महिलाओं से इलाज और जादू टोने के नाम पर 3 लाख के जेवर लेकर चंपत हो गए। पीडि़ताएं अब थाने पहुंची है और मामला दर्ज कराया है। शातिरों ने गूंथे गए आटे में जेवर को निकालने के बाद कारस्तानी की। घर में डिब्बा खोले जाने पर ठगी का पता लगा। जब तक दुकान पर पहुंचती तब तक बदमाश भाग निकले। कुड़ी थाने में अब धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है।

एसआई चणनाराम ने बताया कि कागाकांगड़ी में मेघवाल बस्ती की रहने वाली हंजा देवी पत्नी सुरजाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। तब किसी परिचित ने झालामंड चौराहा स्थित एक आयुर्वेद की दुकान चलाने वाले व्यक्ति का कार्ड दिया और वहां इलाज करवाने को कहा था। इस बारे में उसने अपनी एक अन्य परिचित महिला को भी बताया। जिसे बच्चा नहीं हो रहा था। दोनों महिलाएं उस आयुर्वेद की दुकान पर 22 मार्च के आस पास गई थी। दुकान में दो महिलाएं थी और अन्दर एक पुरूष इलाज करता था। बाहर उनसे दो रूपयों की रशीद कटवाई गई। बाद में पुरूष ने आयुर्वेद इलाज के नाम पर उनको पहले भस्मी खिलाई। फिर आश्वसत किया कि बीमारी और बच्चा नहीं होने के लिए कुछ जादू टोना करना पड़ेगा। इसके लिए घर से गूंथा हुआ आटा लाने का कहा था। तब अगले दिन वे अपने घर से गूंथा हुआ आटा लेकर पहुंची थी। इस पर उस शातिर ने नाक की फीणियों को उतरवा कर गूंथे हुए आटे में रखवाया। बाद में मौळी आदि बांध कर दे दिए। फिर उन्हें अगले दिन बुलाया गया। तब कहा कि उनकी समस्या बड़ी है गूंथे हुए आटे में सोने का वजन बढ़ाना पड़ेगा। इस पर पहले सोने की रखड़ी और टूसी को रखवाया गया। बाद में एक डिब्बे में डाल कर दे दिया और घर ले जाने को कहा। अगले दिन आने पर फिर से सोने का वजन बढ़ाने का कहकर फिर सोने आइटम उस आटे में रखवाया गया। इसी बीच शातिर ने डिब्बे से सोने की जेवर निकाल कर उसे किसी पोटलीनुमा डिब्बे में लपेट कर दे दिया, और कहा कि जब तक नहीं बोलूं तब डिब्बा मत खोलना। तीन चार दिन निकलने के बाद हंजादेवी की पुत्री जो पीहर आई थी। उसे ससुराल जाना था। तब वह गहनों की मांग करने लगी। इस पर हंजा देवी ने उस शातिर पुरूष को फोन लगाया। इस पर शातिर ने कहा कि आज आज रूक जाओ कल डिब्बा खोल देना।

हंजादेवी की पुत्री जिद करने लगी तब 1 अप्रेल को डिब्बा खोला गया। तब उसमें से जेवर गायब मिले। इस पर वह साथ वाली महिला को लेकर आयुर्वेद की दुकान पर पहुंची। मगर वह दुकान पर ताला लगाकर भाग चुका था। एसआई चनणाराम ने बताया कि मामला धोखाधड़ी में दर्ज किया गया है। मोबाइल नंबर से पता लगाने का प्रयास जारी है। दुकान भी उसने किराए पर ले रखी थी। साथ में दो महिलाओं को भी शातिर ने काम पर लगा रखा था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts