Doordrishti News Logo

शातिर ने फोन कर बस इतना ही पूछा-क्रेडिट कार्ड यूज लेते हो…

खाते से 2.60 लाख पार

जोधपुर, शहर के मंडोर इलाके पहाडग़ंज द्वितीय में रहने वाले एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 2.60 लाख रूपए पार हो गए। इसमें बैंकिंग की गलती भी हो सकती है। पीडि़त के पास में एक फोन आया और उससे पूछा गया कि आप क्रेडिट कार्ड यूज लेते हो क्या। बस इसके बाद उसके कार्ड की लिमिट के सारे रूपए निकल गए। पीडि़त ने अब मंडोर थाने में रिपोर्ट दी है। पूर्व में इस बारे में परिवाद दायर हुआ था। मामला दो अगस्त का है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि पहाडग़ंज द्वितीय किशोर बाग निवासी पंंकज पुत्र ओमप्रकाश गहलोत की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह क्रेडिट कार्ड काम में लेता है। 2 अगस्त को उसके मोबाइल पर फोन आया कि क्रेडिट कार्ड यूज लेते हो क्या? इस पर उसने हामी भरी थी। मगर कुछ अंतराल के बाद ही पांच बार में उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट के 2.60 लाख रूपए पार हो गए। रूपए किसी रिजर्व पे प्लेटफार्म से निकलन प्रतीत हुआ है। पूर्व मेें परिवादी ने इस बारे में पुलिस में परिवाद दिया था।

थानाधिकारी मनीष देव के अनुसार इसमें कोई बैंकिंग गलती भी हो सकती है। बैंक ने भी पड़ताल की है। मगर अब तक कोई सुराग नहीं लगने पर अब इसमें केस दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026