Doordrishti News Logo

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर 19 अगस्त को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जोधपुर,फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से विश्व फोटोग्राफी दिवस पर 19 अगस्त को कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर संस्था के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

प्रवक्ता प्रेम शंकर आचार्य ने बताया कि विश्व फोटोग्राफी दिवस का कार्यक्रम एनएलयू के पीछे एसबी होटल में आयोजित किया जाएगा। प्रातः 9 बजे रजिस्ट्रेशन एवं हेल्थ चेकअप होगा तथा जिन फोटोग्राफर के कोविड वेक्सीन की बूस्टर डॉज नहीं लगी हुई है उनको बूस्टर डॉज लगाई जाएगी। दूसरे सत्र में व्यक्तित्व विकास पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसे अरविंद भट्ट संबोधित करेंगे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र राजपुरोहित,उपाध्यक्ष रवि प्रजापत,सचिव संदीप टाक,सह सचिव संदीप भाटी एवं कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह सहित कार्यकारिणी सदस्यों को अतिथियों द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: