हादसों में घायल की मौत
जोधपुर,हादसों में घायल की मौत।अलग-अलग सडक़ हादसों में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधेड़ और युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए है।
यह भी पढ़ें – टायर फटने से मिनी बस पलटी एक की मौत,डेढ़ दर्जन घायल
सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में खाटावास निवासी केसर मेघवाल ने पुलिस को बताया कि गत तीन जून की दोपहर के समय कालीबेरी के पास जा रहे उसके पिता मानाराम मेघवाल की स्कूटी अचानक स्लिप हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके पिता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में हरि नगर बिरला स्कूल के पीछे रहने वाले पवन पुत्र ओमप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि गत माह 31 मई की दोपहर के समय गणपति नगर से आखलिया चौराहे के बीच में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसका भतीजा घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

