Doordrishti News Logo

उपराष्ट्रपति 14 को एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर

नई दिल्ली,उपराष्ट्रपति 14 को एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार 14 सितम्बर को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। इस एकदिवसीय यात्रा में वे जयपुर,टोंक और अजमेर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उपराष्ट्रपति अपने विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली से राजस्थान के लिए रवाना होंगे जहां सबसे पहले वे टोंक जाएंगे और अविकानगर स्थित केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान का दौरा कर वहां के वैज्ञानिकों और स्टाफ से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें – एम्स के न्यूरोसर्जरी आईसीयू व ओटी कॉम्प्लेक्स में मोबाइल सीटी स्कैनर का उद्घाटन

इसके बाद उपराष्ट्रपति जयपुर में बांध सुरक्षा पर अयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तदुपरांत वह जोबनेर स्थित श्रीकरण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे तथा महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।तत्पश्चात उपराष्ट्रपति अज़मेर जाएंगे और वहां सुरसुरा स्थित वीर तेजा मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे इसके बाद उनका राजस्थान के सलेमाबाद के निंबार्क तीर्थ जाकर वहां दर्शन करने का भी कार्यक्रम है।अपनी इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन का भी दौरा करेंगे और वहां के लोगों से मुलाकात करेंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026

71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न

September 11, 2026