विभिन्न स्थानों से गाड़ियां चोरी,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विभिन्न स्थानों से गाड़ियां चोरी, केस दर्ज। शहर में अलग अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी के प्रकरण पुलिस में दर्ज कराए गए। तीन जगहों से गाडिय़ां चोरी हुई है।
विवाद के चलते लोहे का रॉड और क्लिप से हमला
उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि ब्राह्मणों का बास डिगाड़ी निवासी श्रवण कुमार पुत्र परमेश्वरलाल ने रिपोर्ट दी कि वह वह मिनर्वा सेंटर आया था। जहां बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। दूसरी तरफ भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में तनावाड़ा निवासी कुम्भाराम पुत्र नैनाराम जाट ने पुलिस को बताया कि भगत की कोठी स्टेशन के पास रेलवे कॉलोनी में खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।
वाल्मिकी बस्ती रातानाडा निवासी विकास पुत्र सत्यप्रकाश वाल्मिकी की बाइक केशर बाग रातानाडा इलाके से चोरी हो गई। उसने रातानाडा थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दी।
