शिविर में दी जा रही संस्कृत वैदिक शिक्षा

वेद-वेदांग संस्थान का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शिविर में दी जा रही संस्कृत वैदिक शिक्षा। वेद-वेदांग संस्थान शिविर में पंडित जीवन किशोर जोशी मार्तण्ड के सानिध्य में छात्रों को संस्कृत वैदिक शिक्षा दी जा रही है। सोमवार से शुरू हुए इस शिविर में गणेश स्मरण,सरस्वती पूजन सिखाया गया।

विभिन्न स्थानों से गाड़ियां चोरी,केस दर्ज

वेद-वेदांग संस्थान द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन शिविर का 18 मई को शुभारंभ सह-आचार्य पं. रोहित जोशी एवं सचिव अश्विनीकुमार दवे के सान्निध्य में प्रारम्भ किया गया। यह शिविर एक माह तक केसरबाई का नोहरा ब्रह्मपुरी में संचालित हो रहा है।

शिविर में पं.रोहित जोशी नियमित कक्षाएँ ले रहे हैं। इसमें अश्विनी कुमार दवे का सहयोग है। पंडित जीवन किशोर जोशी ने इस सत्र का लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक बालकों-बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिये प्रेरित करने की अभिभावकों से अपील की है। ताकि उन्हें सनातम धर्म के बारे जानकारी एवं संस्कृत पूजा पद्धति का ज्ञान हो सके।