वाहन चोर गैंग पकड़ा दो शातिर गिरफ्तार चोरी की 13 बाइक जप्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वाहन चोर गैंग पकड़ा दो शातिर गिरफ्तार चोरी की 13 बाइक जप्त। सूरसागर पुलिस ने बाइक चोर गैंग का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को पकड़ा है। उनके कब्जे से चोरी की 13 मोटर साइिकलें बरामद की है।

थानाधिकारी हरीश चन्द्र सोलंकी ने बताया कि शहर में हो रही वाहन चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए रोकथाम व संदिग्ध लोगों पर निगरनी हेतु थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने निगरानी के दौरान थाना क्षेत्र के गांव मणाई से संदिग्ध न्यू संजय नगर कच्ची बस्ती मदीना मार्ग भट्टा बस्ती निवासी मो.इमरान पुत्र मो. अनवर और जुगतसिंह नगर बालरवा पुलिस थाना मथानिया निवासी मेघाराम पुत्र भगवानाराम बावरी को दस्तयाब कर सख्ती से पूछताछ की गई तब बाइक चोरी करना बताया।

हत्या प्रयास व फायरिंग का एक और आरोपी पकड़ा

यहां से चुराई गई गाडिय़ां बरामद 
आरोपियों से उदयमंदिर व रातानाडा,रिया पीपाड़ शहर, जोधपुर ग्रामीण,जयपुर व अजमेर में अलग अलग जगहों से चोरी की गई कुल 13 वारदातें स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही व कब्जे से चोरी की कुल 13 मोटर साइकिलें जब्त की गई। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबध में पूछताछ की जा रही है।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026