Doordrishti News Logo

जोधपुर, रातानाडा स्थित ऐस इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कोविड गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए फ्यूचर क्रिएटर थीम के द्वारा हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्ड, चार्ट तथा उच्च प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने कविता व गीत सुनाकर अपने भावों को अभिव्यक्त किया।

शिक्षक दिवस पर विद्यालय

डायरेक्ट डॉ ज्योत्सना सिंह शेखावत ने कहा कि सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर उनकी स्मृति में संपूर्ण भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक देश के भविष्य और युवाओं के जीवन बनाने तथा उन्हें आकार देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचीन काल से ही गुरु का हमारे जीवन में बड़ा योगदान रहा है। गुरु से ज्ञान की प्राप्ति होती है। गुरु के मार्गदर्शन से ही हम जीवन में सफलता के शिखर तक पहुँच सकते हैं।

शिक्षक दिवस पर विद्यालय

भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी बड़ा बताया गया है। शिक्षक दिवस पर विद्यालय स्टाफ के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए। उन्होंने विद्यालय के सभी कर्मचारियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी तथा अध्यापक- अध्यापिकाओं को विद्यालय के लिए उनके द्वारा दी गई सेवाओं तथा कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ये भी पढें – लग्जरी वाहन में 6.700 किलोग्राम अवैध अफीम दूध पकड़ा,तस्कर गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026