वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की उच्च गति परीक्षण में सफल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की उच्च गति परीक्षण में सफल।भारतीय रेलवे ने रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की देखरेख में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अंतिम उच्च गति परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह परीक्षण कोटा- नागदा खंड पर किया गया,जिसमें ट्रेन ने 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति प्राप्त की,जो उन्नत और आत्मनिर्भर रेल प्रौद्योगिकी की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

परीक्षण के दौरान,सवारी स्थिरता, दोलन,कंपन व्यवहार,ब्रेकिंग प्रदर्शन,आपातकालीन ब्रेकिंग प्रणाली,सुरक्षा प्रणालियों और अन्य महत्वपूर्ण मापदंडों सहित व्यापक तकनीकी मूल्यांकन किए गए। उच्च गति पर ट्रेन का प्रदर्शन पूरी तरह संतोषजनक पाया गया और सीआरएस द्वारा परीक्षण को सफल घोषित किया गया।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर उच्च गति परीक्षण का एक वीडियो साझा किया,जिसमें कोटा-नागदा खंड पर 180 किमी प्रति घंटे की गति से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के सफल सीआरएस परीक्षण को दर्शाया गया है। वीडियो में पानी से भरे गिलास की स्थिरता का प्रदर्शन भी दिखाया गया,जिसमें पानी से भरे गिलास उच्च गति पर भी बिना छलके स्थिर रहे,जो इस नई पीढ़ी की ट्रेन की उन्नत सवारी गुणवत्ता,बेहतर सस्पेंशन और तकनीकी मजबूती को रेखांकित करता है।

जोगीमगरा-मेड़ता रोड समपार फाटक सं.सी-109 आज से बंद

परीक्षण में इस्तेमाल की गई 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर रेलगाड़ी लंबी दूरी की यात्री यात्रा को ध्यान में रखकर बनाई गई है और इसमें अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं मौजूद हैं। इनमें आराम दायक स्लीपर बर्थ,उन्नत सस्पेंशन सिस्टम,स्वचालित दरवाजे, आधुनिक शौचालय,अग्नि सुरक्षा और निगरानी प्रणाली,सीसीटीवी आधारित निगरानी,डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली और ऊर्जा-कुशल तकनीकें शामिल हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।

सीआरएस हाई-स्पीड परीक्षण की सफल समाप्ति एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि है और वंदे भारत स्लीपर सेवाओं की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त करती है। यह विकास आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के तहत नवाचार,सुरक्षा और स्वदेशी रेल निर्माण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026