Doordrishti News Logo

जोगीमगरा-मेड़ता रोड समपार फाटक सं.सी-109 आज से बंद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोगीमगरा-मेड़ता रोड समपार फाटक सं.सी-109 आज से बंद। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर-मेड़ता रोड रेलखंड में स्थित समपार फाटक संख्या सी-109 के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज (RUB) का निर्माण किया जाना है। इस कार्य के अंतर्गत थ्रस्ट बेड,आरसीसी बॉक्स एवं रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जाएगा।

एनएफआर पॉलिसी के तहत जोधपुर मंडल को मिलेगा सालाना 60 लाख का अतिरिक्त राजस्व

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य के कारण समपार फाटक संख्या सी-109 को 01 जनवरी 2026 से सड़क यातायात हेतु स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। इसके तहत आरयूबी-8A (किमी 532/9- 533/0) के माध्यम से जोगीमगरा, मेड़ता रोड एवं मेड़ता सिटी की ओर आवागमन किया जा सकेगा। आरयूबी-10A (किमी 537/1-2) के माध्यम से गोटन स्टेशन की ओर आवागमन संभव होगा।

रेलवे प्रशासन आमजन से अनुरोध करता है कि असुविधा से बचने हेतु निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करें।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026