Doordrishti News Logo

पथरी के मरीज का इलाज नहीं किए जाने पर निजी अस्पताल में हंगामा

जोधपुर,पथरी के मरीज का इलाज नहीं किए जाने पर निजी अस्पताल में हंगामा।शहर के एक निजी अस्पताल में पथरी से पीडि़त मरीज के इलाज में कोताही वाला जबाब दिए जाने पर मरीज और उसके परिजन अस्पताल प्रबंधन पर बिफर पड़े जिससे वहां हंगामे वाली स्थिति बन गई। मगर कुछ देर बाद मामला शांत हो गया।दरअसल पीपाड़ के  रहने वाला शाहरूख ने यहां जोधपुर में आकर पांचवीं रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी पथरी का इलाज तीन चार माह पहले करवाया था,तब उसके 19.2 एमएम की पथरी बताकर ऑपरेशन किया गया जो चिरंजीवी योजना के तहत हुआ था। मगर उसके पेट का दर्द यथावत बना रहा। आज मरीज फिर से अपनी पीड़ा लेकर अस्पताल के डॉक्टर से मिला और अपनी पीड़ा बताई।

यह भी पढ़ें – लूट झूठ और देश में फूट डालना ही कांग्रेस के पतन का असली कारण है-धाणदिया

इस पर उसे जवाब मिला कि उसके दो पथरी हैं और वह 26 एमएम और 12 एमएम की है। वह ठीक हो भी सकती है और नहीं भी। इस बात को लेकर मरीज शाहरूख और उसके साथ परिजन विफर गए और ऐसा जवाब सुनककर हंगामा करने लगे।शाहरूख का आरोप था कि अस्पताल प्रबंधन इलाज नहीं करना है जबकि उसका उपचार निःशुल्क चिंरजीवी योजना के तहत हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन के पास में पैसा भी आ पहुंचा है मगर इलाज नहीं कर रहे हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026