Doordrishti News Logo

रोजगार कार्यालय का कमोन्नयन

  • जोधपुर में संभागीय रोजगार कार्यालय के रूप में पुनर्गठन
  • संशोधित संबोधन से ही होगा पत्राचार
  • कार्यालय पूर्व पते पर यथावत संचालित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रोजगार कार्यालय का कमोन्नयन।कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, जयपुर द्वारा रोजगार विभाग के अंतर्गत जोधपुर स्थित उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय का कमोन्नयन कर इसे “संभागीय रोजगार कार्यालय,जोधपुर” का दर्जा प्रदान किया गया है।

जोधपुर से चलने-गुजरने वाली 3 समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

संभागीय रोजगार कार्यालय, जोधपुर के उपनिदेशक आनंद कुमार सुथार ने बताया कि अब समस्त पत्राचार “उप निदेशक, संभागीय रोजगार कार्यालय, जोधपुर” के नाम से किया जाना आवश्यक होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालय पूर्व पते पर ही यथावत संचालित रहेगा।