Doordrishti News Logo
  • पंचायत व जिला परिषद चुनाव
  • भाजपा की जीत का दावा किया

जोधपुर, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार को संसदीय क्षेत्र के लूणी क्षेत्र में विभिन्न चुनावी बैठकों को संबोधित किया और कहा कि पंचायत चुनाव में ग्रामीणों का एक-एक वोट राजस्थान का भविष्य तय करेगा। कांग्रेस शासन से परेशान ग्रामीणों का गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रोश है। लोगों को गुमराह करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने सिर्फ राजस्थान को भ्रष्टाचार में नम्बर वन बनाया है। इस शासन से कोई संतुष्ट नहीं है और कांग्रेस के ही नेता पद पाने को आपस में ही उलझ रहे हैं। राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव को फुटबाल बना दिया, इसकी आड़ में कुटील राजनीति कर राजनीतिक गोटियां सेकी जा रही हैं।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत जनसंपर्क

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज पूर्व सांसद जसवंतसिंह विश्नोई, पूर्व विधायक जोगाराम पटेल सहित अनेक भाजपा नेताओं के साथ लूणी क्षेत्र में खेजड़ली, भगतासनी, सांगासनी में संयुक्त बैठक तथा फिटकासनी खारड़ा रणधीर सहित अनेक स्थानों पर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी बैठकों में भाग लिया और केन्द्र सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिला परिषद में भाजपा का बोर्ड बनेगा और अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के प्रधान व उप प्रधान जीतकर आएंगे और कमल का फूल खिलाएंगे।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत जनसंपर्क

पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई ने भी सभाओं को संबोधित किया और कहा कि लोग कांग्रेस के बहकावे में एक बार आ चुके हैं अब सभी वर्ग के लोग कांग्रेस के शासन से त्रस्त हो चुके हैं। गांवों की सरकार में सुशासन लाने के लिए उन्होंने भाजपा का चुनने का आह्वान किया। किसान मोर्चा के राष्टीय मंत्री शैलाराम सारण, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सरिता गेना सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ थे।

ये भी पढें – एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विवि हेडऑफिस पर की तालाबंदी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026