- राज्य के 6 जिलों में हो रहे हैं चुनाव
- जिले में 8 पंचायत व जिला परिषद के लिए हो रहा है मतदान
- पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी नजर बनाए हुए हैं
- 4 लाख 97 हजार 74 वोटर हैं दूसरे चरण के मतदान में
- 767 बूथ बनाए गए हैं दूसरे चरण के मतदान के लिए
जोधपुर, पंचायत राज चुनाव के चलते दूसरे चरण के तहत 8 पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुए मतदान की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जहां लगातार नजर रखे हुए हैं वहीं दूसरी और संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया है।

राजस्थान के 6 जिलों में हो रहे पंचायती राज चुनाव के चलते जोधपुर में भी दूसरे चरण के मतदान में ग्रामीणों में गजब का उत्साह बना हुआ है। सुबह से ही जिस तरह मतदान को लेकर महिलाएं अपने-अपने घरों से निकली है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मतदान के प्रति पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी कितनी जागरूक हैं। पंचायत राज चुनाव के चलते दूसरे चरण को लेकर जोधपुर में आज 8 पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है।

जोधपुर के शेरगढ के 113,बालेसर के 143,सेखाला के 72,चामू के 70, लोहावट के 129, बापिणी के 66,आउ के 71 व पंचायत समिति देचू के 103 मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चुनाव की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। अधिनस्थ अधिकारियों से व्यवस्थाओं का फीडबैक भी ले रहे हैं। ग्रामीण एसपी अनिल कुमार भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक ले रहे हैं। सम्भागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा व आईजी नवज्योति गोगोई भी मोनिटरिंग कर रहे हैं।
ये भी पढें – कांग्रेस राज में धरातल पर नहीं हुआ कोई काम:- चौधरी
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

