आखिर दो दिन जीवन मृत्यु से संघर्ष करते चल बसा कांस्टेबल

  • डंपर से कांस्टेबल को कुचलने का मामला
  • पुलिस महकमे में फैली शोक की लहर
  • आज कराया जाएगा पोस्टमार्टम

जोधपुर(डीडीन्यूज),आखिर दो दिन जीवन मृत्यु से संघर्ष करते चल बसा कांस्टेबल। शहर में अवैध बजरी खनन व परिवहन करने वाले लोगों का शिकार बने पुलिस कांस्टेबल ने आखिरकार दो दिन जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए मंगलवार की रात मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के बीच दम तोड़ दिया। उसके निधन के समाचार मिलने के साथ ही पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई। पुलिस के अधिकारी देर रात एमडीएम अस्पताल पहुंचे।

उसकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैली। पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज ने बताया कि कांस्टेबल सुनील की मंगलवार देर रात मौत हो गई। गौरतलब है कि खेजड़ली से गोरा होटल के बीच फिटकासनी रोड पर गुलजी की प्याऊ के निकट लूणी पुलिस की टीम ने बजरी से भरे एक डंपर को रोका था। कांस्टेबल सुनील खिलेरी जब ड्राइवर से बात कर रहा था,तभी जद्दोजहद में चालक ने डंपर भगाने का प्रयास किया और कांस्टेबल को कुचल दिया। इसके बाद आरोपी डंपर लेकर फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को साथी पुलिसकर्मी तुरंत एमडीएम हॉस्पिटल ले गए। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया था। उसकी मंगलवार की रात को मौत हो गई। रविवार सुबह खेजड़ली के पास लूणी पुलिस की टीम नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान अवैध रूप से बजरी भरे डंपर को पुलिस टीम ने रुकवाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं रुका। पुलिस टीम ने करीब एक किमी तक उसका पीछा किया। तब डंपर चालक उसे साइड की रोड पर ले गया और बजरी वहीं पर खाली करने लगा। डंपर के रुकते ही कांस्टेबल सुनील उसके पास पहुंचा, तो डंपर चालक ने कट मारा,जिससे कांस्टेबल नीचे गिर गया। इसके बाद चालक उसके पैर व पेट के ऊपर से कुचलते हुए डंपर भगा ले गया। इसके बाद उसको एमडीएम में भर्ती करवाया गया था।

18 एनसीसी कैडेट्स को ‘सी’ सर्टिफिकेट

सरपंच पति सहित चार लोगों को पकड़ा गया था 
मामले में पुलिस ने सरंपच पति आरोपी खेजड़ली कला निवासी हापुराम को रविवार रात में ही डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी हापुराम पुत्र भैराराम विश्नोई के खिलाफ पूर्व में मारपीट,हमला, आबकारी अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में कुल आठ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं,जिनमें हत्या के प्रयास,मारपीट,बलवा और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन और आरोपी खेजड़ली कला निवासी रविन्द्र पुत्र शिवलाल गोदारा व सागर पुत्र सुरजाराम सैन और सारण नगर नादड़ा कला निवासी महेन्द्र पुत्र सुखदेव डूडी को गिरफ्तार किया है।

Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026