जोधपुर, शहर के मंडोर और बोरानाडा क्षेत्र में रहने वाली दो महिलाओं ने यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए संबंधित थाने में रिपोर्ट दी है। एक में पीड़िता ने अपने परिचित तो दूसरे में देवर पर आरोप लगाया गया है। मंडोर पुलिस ने बताया कि शादीसुदा महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि विक्की नाम के एक शख्स से उसकी पहचान थी।

वह पिछले छह माह से उसका यौन शोषण कर रहा है। अब उसे धमकी दी जा रही है। आरोपी ने उसके कुछ जेवर और नगदी भी ले ली है। पीड़िता का पुलिस ने आज मेडिकल कराया। दूसरी तरफ बोरानाडा पुलिस ने बताया कि 25 साल की महिला ने रिपोर्ट दी। इसका आरोप है कि उसका देवर पिछले तीन साल से उसका यौन शोषण कर रहा है। अब वो बाड़मेर चला गया है। मगर अब भी वह सोशल मीडिया पर परेशान कर रहा है।

>>> फेसबुक आईडी हैक कर पांच लाख की फिरौती मांग रहे बदमाश