11.30 ग्राम एमडी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,एसयूवी और 3.50 लाख रुपए जब्त
जोधपुर,(डीडीन्यूज)। फलोदी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना लोहावट और जिला स्पेशल टीम फलोदी की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों से 11.30 ग्राम एमडी (मेथामफेटामाइन) बरामद की गई है।
इसे भी पढ़िए – आंखों में मिर्ची डालकर ज्वैलर से आभूषण का बैग लूटने का एक आरोपी गिरफ्तार
एसपी पूजा अवाना के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह के सुपर विजन और डीएसपी संग्राम सिंह भाटी के निर्देशन में की गई। एसपी ने बताया कि सरहद जम्भेश्वरनगर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन को रोका।
वाहन की तलाशी में भीकमकोर निवासी रामनारायण पुत्र भंवरलाल विश्नोई और विकास पुत्र सुखराम विश्नोई के कब्जे से मादक पदार्थ के अलावा 3 लाख 50 हजार रुपए नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फलोदी थाने के उप निरीक्षक दलपत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

